नवाबगंज: देवा में कार और बाइक की टक्कर, युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के दादा मियां मजार गेट के पास गुरुवार को एक ब्रेजा कार और बाइक सवार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया।