जमुई जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और निजी कोचिंग संस्थानों को 31 दिसंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।