इटावा: अशोक नगर में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, डॉक्टर ने उपचार शुरू कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Sep 25, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर के रहने वाले मनोज की पत्नी वंदना ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उनके पिता राम भरोसे ने उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर शिवम राजपूत ने भर्ती कर उपचार शुरू किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी है।