द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने 2 शातिर स्नेचर को बामनोली गांव से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इनकी पहचान विपिन और निखिल कुमार के रूप में हुई है। यह दोनों ही कापसहेड़ा इलाके के रहने वाले हैं।