द्वारका: पालम से दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने वाहनचोरी के मामले के फरार रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार ,27 मामले है दर्ज़
दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने वाहनचोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पालम इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान प्रिंस उर्फ़ राहुल निवासी मंगोलपुरी के तौर पर हुई है। इसके ऊपर पहले से ही झपटमारी ,वाहनचोरी और लूटपाट सहित 27 मामले दर्ज़ है। आरोपी के ऊपर साल 2023 में पालम गांव थाने में एक वाहनचोरी करने का मामला दर्ज़ हुआ था