हनुमानगढ़: खोसा कॉलोनी के पास अंडरपास के ऊपर रेलवे की दीवार निर्माण पर बवाल, वार्डवासियों ने काम रुकवाया
जंक्शन के वार्ड नंबर 18 स्थित खोसा कॉलोनी के पास अंडरपास के ऊपर रेलवे अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे दीवार निर्माण कार्य को लेकर रविवार को वार्डवासियों में भारी रोष देखने को मिला। रेलवे लाइन के पास पहले से करीब 13 फीट ऊंची दीवार होने के बावजूद करीब 70 फीट दूर नगर परिषद की सड़क पर नई दीवार निर्माण शुरू करवाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।