बेनीपट्टी: विशनपुर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से एक ही परिवार के चार घर जलकर हुए राख
चूल्हे की चिनगारियों ने विशनपुर में घर को जला कर परिवारजनों को सड़क पर ला दिया। साहरघाट थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि इस हादसा में किसी की जान हताहत तो नहीं हुई। लेकिन, एक ही परिवार नरेश मंडल के चार बेटों के घर जल कर राख हो गये। विकास मित्र डोमन राम ने बताया कि आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, जिससे आग की लपटें काफी तेज हो गयी।