बेनीपट्टी: माधोपट्टी में आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज
माधोपट्टी गांव में कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट व दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पीड़ित महिला सुधा देवी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मोहन साह, शम्भू साह, ललित साह, मनीष साह व गुड्डी देवी सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। आरोपितों ने महिला ने घर में लूटपाट करने की भी बात कही है।