डुमरांव: आंधी का कहर: डुमरांव में कई पेड़ उखड़े, 12 घंटे से बिजली ठप, दुरुस्त करने में जुटा बिजली विभाग
Dumraon, Buxar | Apr 30, 2026 डुमरांव में बुधवार की रात अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के तेज झोंकों के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में लगभग आधा दर्जन पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि केले के कई पौधे पूरी तरह धराशायी हो गए। सफखाना रोड के समीप एक बड़ा पेड़ गिरने से बिजली का तार झूल गया, जिससे इलाके में खतरे की स्थिति बन गई।