बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। निष्पक्ष,भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को संपन्न कराने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। सोमवार शाम 5:00 बजे अरवल पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम के द्वारा एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च निकाला गया।