प्रभात पट्टन: ग्राम प्रभात पट्टन में सब्जियों से भरी पिकअप पलटी, तीन लोग बुरी तरह हुए घायल
प्रभात पट्टन में सब्जियों से भरी एक पिकअप पलट गई जिसमे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को प्रभात पट्टन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल से संजीवनी 108 के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन पलटा है। जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे, जो मोर्शी अमरावती से मुलताई की ओर जा रहे थे।