चित्रकूट
*दिनांक 20.09.2026*
*थाना पहाड़ी - ग्राम अशोह में विस्फोट की घटना के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल एवं आस पास के क्षेत्र में कॉम्बिंग कर ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई।*
दिनांक 13.09.2026 को थाना पहाड़ी क्षेत्र ग्राम अशोह में हुई विस्फोट की घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में गठित एसआईटी द्वारा कार्यवाही प्रचलित है।
*आज दिनांक 20.09.2026 को की गयी कार्यवाही का विवरण -*
आज अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री यामीन अहमद द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना पहाड़ी क्षेत्र ग्राम अशोह में घटनास्थल का पुनः निरीक्षण एवं आस पास के क्षेत्र में कॉम्बिंग कर ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी कराई गयी।
मृतक का धड़ एवं सिर अभी तक बरामद न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके से प्राप्त कपड़ों एवं झोले के आधार पर पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक की पहचान हेतु कर्वी से कौशाम्बी तक मार्ग में पड़ने वाले होटल, ढाबा, बस स्टैंड पर पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा आस-पास के अस्पतालों में जांच की जा रही है। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
थाना भरतकूप पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित खदानों/प्लांटों - ली कल्याणपुर ग्रेनाइट, चित्रकूट मिनरल्स, झांसी प्लांट, यस आर ग्रेनाइट, रवि शंकर शुक्ला, शिव मंगल सिंह आदि के खदान/प्लांट को चेक कर विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की गयी।
लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सभी आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं।
Karwi, Chitrakoot | Sep 20, 2026