दादरी: यमुना एक्सप्रेस वे पर कारों से खतरनाक स्टंट, 56 हजार रुपये का चालान
यमुना एक्सप्रेस वे पर दो महिंद्रा स्कार्पियो कारों से की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो मंगलवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिंद्रा स्कार्पियो कार को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया है। जबकि दूसरी महिंद्रा स्कार्पियो कार उसे गोल-गोल घुमाकर स्टंट कर रही है। मामले में 56 हजार का चालान काटा गया।