हाटपिपल्या: हाटपीपल्या के गांव देवगढ़ में करंट लगने से मजदूर की मौत
शनिवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार हाटपीपल्या के देवगढ गांव मे खेत पर काम करने के दौरान 60 वर्षीय मजदूर मदन सिंह की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक किसान देवनारायण के खेत पर कुछ महीने से मजदूर मजदूरी का काम कर रहे थे प्रतिदिन की तरह खेत पर काम करने गए थे दोपहर करीब 1:00 बजे करंट लगने से उनकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है