नीम का थाना: डाबला में पाटन प्रधान सुवालाल सैनी के नेतृत्व में रेल मंत्री व सांसद के नाम सौंपा गया ज्ञापन
नीमकाथाना पाटन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन डाबला पर रविवार को एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव करवाने व नई ट्रेन चलवाने की मांग को लेकर पाटन प्रधान सुवालाल सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेल मंत्री व सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन दिया। स्टेशन मास्टर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व नई चलाने की मांग रखी।