सिंघवारा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भालपट्टी में छापेमारी, 650 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, तस्करी पर सख्ती
भालपट्टी थाना क्षेत्र में दरभंगा पुलिस ने बड़ी छापेमारी अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 608.04 लीटर विदेशी शराब और 44.665 लीटर देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध भंडारण को ध्वस्त करते हुए शराब को कब्जे में लिया।