गौरिहार: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मझपटिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार अहिरवार सम्मानित
गौरिहार क्षेत्र के मझपटिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार अहिरवार ने जनगणना के तहत HLB क्रमांक 42 में मकान सूचीकरण का कार्य एक ही दिन में 100% पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट कार्य पर शनिवार की शाम 4 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।