ओबरा: तेलगुड़वा के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी है
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे परासपानी की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक तेलगुड़वा के पास दुर्घटना का शिकार हो गए।