कोरबा: ग्रामीण क्षेत्रों में राशन के लिए मारामारी, लोग परेशान, कई चक्कर लगाने के बाद भी उपभोक्ता हुए वंचित
ये मायूस चेहरे कोरबा क नजदीक पाली पडनिया इलाके के हैं। यहां भी राशन से जुडी असुविधा को लेकर लोगों के सामने काफी नाराजगी है। 28 दिन की फरवरी देखते-देखते गुजर गई और इस महीने का राशन भी खत्म हो गया। इस इलाके की सार्वजनिक उचित मूल्य की दुकान में एक ही बार राशन उपलब्ध हुआ और फिर भी सभी लोगों को नहीं मिल सका।