टिमरनी: जीत का लक्ष्य रखें, हार से सीखें : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन
एल.जी. बलबटे मेमोरियल चेस टूर्नामेंट में 66 खिलाड़ियों ने दिखाई
Timarni, Harda | Jun 21, 2026 टिमरनी में डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा रविवार को एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, टिमरनी में नवां एल.जी. बलबटे मेमोरियल चेस टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय एल.जी. बलबटे की स्मृति में किया गया, जिसमें हरदा, खंडवा और बुरहानपुर सहित विभिन्न जिलों के 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया।