हरदा: महंगाई और बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 31 मार्च को कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन
Harda, Harda | Mar 30, 2026 कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं ने आज 30 मार्च 6 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि जिले में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, बिजली दरों में बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में 31 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।