कुडू थाना परिसर में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस का पावन पर्व पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह लगभग 10 बजे थाना प्रभारी अजित कुमार ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।