शाहजहाँपुर। आगामी 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ गोष्ठी कर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।