इटावा: ईको की टक्कर से घायल युवक की सैफई में 6 दिन बाद मौत, सीएचसी बसरेहर के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Etawah, Etawah | Apr 24, 2026 इटावा-बरेली हाईवे पर चौबिया के चौपला के पास ईको कार की टक्कर से घायल हुए ऑटो सवार युवक की छह दिन बाद सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।