गम्हरिया: बिजली चोरी मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस ।
मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। खुरहान पंचायत में चकला नहर से बाबा बिषु स्थान तक करीब साढ़े छह किलोमीटर 11 केवी लाइन का तार चोर काटकर ले गए। इस घटना से 13 कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। करीब 1 लाख 95 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।