सिंगरौली: आकांक्षी जिले के प्रगति की नीति आयोग के सलाहकार ने की समीक्षा, नीति आयोग के निर्धारित पैरामीटरो के तहत कार्य किया जायेः-अभिषेक मालवीय
आकांक्षी जिलो के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित पैरामीटर के सभी विंदुओ को ध्यान में रखकर कार्य किये जाये। ताकि निर्धारित पैरामीटरो की शत प्रतिशत पूर्ति हो सके उक्त आशय का वक्तव्य मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के सलाहकार अभिषेक मालवीय के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आकांक्षी जिला की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किया गया।