साहिबगंज: नगर थाना परिसर में सदर BDO व थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलाल के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर BDO सुबोध कुमार व नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान कहा गया कि आगामी 22 जनवरी को कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के लोगों के खिलाफ कोई भड़काऊ बयानबाज़ी नहीं करेगा। उधर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।