रोसड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय टाबर चौक पर बारहवें योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य अशोक कुमार पूर्वे द्वारा सूर्य नमस्कार, ताङासन, ब्रजासन, मंडूकासन, वृक्षासन चक्रासन, प्राणायम सहित विभिन्न प्रकार के योग कराया गया। अध्यक्षता भोलानाथ साह, संचालन राजकुमार महतो जी ने किया। कार्यक्रम में शामिल शिव कुमार महतो, एस के पप्पू, डाक्टर शिवव्रत महतो, मणिकांत मिश्र, राजकुमार साह, सुरेश लाल, महेश कुमार मालू, नितेश कुमार सर्राफ, सहित सैकड़ों की संख्या स्वयसेवक उपस्थित रहे।