सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने जनकपुरी क्षेत्र से शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के 4 कुन्तल गेहूं व रेहड़ा बरामद
थाना जनकपुरी पुलिस ने शातिर चोर खुर्शीद पुत्र अलीहसन को शनिवार दोपहर 2:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी किये हुए लगभग 04 कुन्तल (09 कट्टे) गेहूं तथा चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल से बना रेहड़ा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ देहरादून रोड पर खेत से गेहूं चोरी करने के संबंध में थाना जनकपुरी पर अभियोग पंजीकृत हुआ था।