बांसवाड़ा: निचला घंटाला गांव में पुराने विवाद में बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या, दबंगों ने सोते समय किया हमला
बांसवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला घंटाला गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए,मृतक की पहचान सुखलाल पुत्र केरेंग चरपोटा निवासी निचला घंटाला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।