अम्बाला: गांव जलबेड़ा में पड़ोसी के कुत्ते ने किया लड़के पर हमला, लाया गया शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 25, 2024 अंबाला के गांव जलबेड़ा में होली खेल रहे एक लड़के पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर दिया। लड़के के हाथ पर कुत्ते ने बुरी काट दिया। जिसे परिजन लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। जहां डॉक्टर ने बच्चों का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए और उसके हाथ पर टांके लगाए।