रौन: अंधे कत्ल का मेहगांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले दस दस हजार के तीन आरोपी गिरफ्तार
Ron, Bhind | Jun 14, 2026 भिण्ड। मेहगांव थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को पिपरौली गांव के खेतों में बंबा के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और बाद में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।अब आरोपी पकड़े गए