पुष्कर: तिलोरा गांव के पास बड़ी घाटी के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस को दी गई मामले की सूचना
Pushkar, Ajmer | Sep 26, 2024 पुष्कर के तिलोरा गांव के पास बड़ी घाटी के जंगल में एक युवक पेड़ से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। युवक की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है।