पुष्कर: सावित्री माता रॉपवे से निकला 9 फीट लंबा रॉयल सांप, श्रद्धालु और स्टाफ की पुलिस मित्र टीम ने किया रेस्क्यू
Pushkar, Ajmer | Sep 23, 2024 सावित्री माता पहाड़ी की ऊपरी हिस्से पर बने रॉपवे में उसे समय हड़कंप मच गया जब करीब 9 फीट लंबा रॉयल नाग यात्रियों की वेटिंग हॉल में सीलिंग के पास बनी खिड़की में नजर आया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस मित्र टीम को दी गई। पुलिस मित्र टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया गया।