पटना ग्रामीण: बेंगलुरु में पत्थर की खदान में चट्टान ढहने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत, कई घायल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मादापट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक स्टोन क्रशर साइट पर करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे, तभी लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक विशालकाय चट्टान गिर गई।मलबे में दबने से बिहार के रहने वाले 8 दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है