बरेली: बरेली में दलित मजदूर पर बर्बर हमला, सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, थाने में नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज
बरेली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दलित मजदूर के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित रजऊ, जो घोड़ा बुग्गी से ईंट ढोने का काम करता है, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 1 अप्रैल 2026 को वह भट्ठे से अपने गांव रसुईया लौट रहा था। रास्ते में