नर्मदापुरम: कृषि उपज मंडी में उपार्जन केंद्र पर किसानों को वितरित की गई किसान मेडिकल किट, एसडीएम रहीं उपस्थित
जिले में किसानों और हम्मालों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कृषि उपज मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पर ‘किसान मेडिकल किट’ का वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम भी मौके पर उपस्थित रहीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह पहल कलेक्टर सोमेश मिश्रा की संवेदनशील सोच का परिणाम है।