शिवपुरी: बारिश से किसानों को नुकसान, सिरसौद और आसपास के गांवों में भूसा भीगा, बिजली गुल
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश के चलते खेतों में रखा भूसा भीगकर खराब हो गया। किसानों का कहना है कि पहले ही गेहूं की फसल को नुकसान झेल चुके हैं, अब मवेशियों के लिए रखा भूसा भी खराब हो गया है। बारिश के दौरान सिरसौद और आसपास के गांवों ।