महसी: कोरहवा मुंसारी के पास घाघरा नदी में डूबे दो और युवकों के शव बरामद, तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया
26 मई की दोपहर करीब 2 बजे तीन युवक नदी में नहाते समय डूब गए थे। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने एक युवक गोलू जायसवाल निवासी टिकोरा मोड़ का शव उसी दिन बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सूरज जायसवाल निवासी टिकोरा मोड़ थाना कोतवाली देहात तथा मोहित यादव निवासी दहाव बेडनापुर थाना हरदी के शव भी बरामद हुआ।।