शिवपुरी: क्रेशर ब्लास्टिंग से नाराज सिल्लारपुर के आदिवासियों NH 27 पर लगाया जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला मार्ग
शिवपुरी। जिले के सिल्लारपुर तिराहे पर मंगलवार देर रात करीब 9 बजे आदिवासी बस्ती के लोगों ने NH-27 फोरलेन पर जाम की स्थिति पैदा कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि सिल्लारपुर स्थित एक क्रेशर पर की गई पत्थरों की ब्लास्टिंग के दौरान उड़कर आए पत्थर उनके मकानों पर गिरे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को क्रेशर पर ब्लास्टिंग की गई थी।