लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में महिलाओं से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना इटौंजा पुलिस के अनुसार, वाटर पार्क में एक किशोरी के चोटिल होने के बाद उसके परिजनों और गार्डों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई थी।