अररिया: डीएम ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक की, दिए कई निर्देश
Araria, Araria | May 30, 2026 जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिव