किशनगढ़ बास: खैरथल कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित, छात्राओं को दी जाएगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
Kishangarhbas, Alwar | Apr 27, 2026
खैरथल के गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना की गई।सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत यह केंद्र छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास आत्मविश्वास वृद्धि और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।इस केंद्र के माध्यम से छात्रों को आत्मरक्षा की व्यवहारिक तकनीक को सिखाया जाएगा