जगदलपुर: जगदलपुर के कुम्हार पारा चौक में सड़क दुर्घटना, बस ने स्कूटी को अपनी चपेट में लिया, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार शनिवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे जगदलपुर नगर के कुम्हार पारा चौक में एक बस और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व्यक्ति दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । लोगों ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।