महसी: रामपुर धोबियाहार में बारातियों ने मचाया तांडव, टेंट मालिक पर किया हमला, कई लोग हिरासत में
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव में शादी समारोह के दौरान बारातियों ने जमकर हंगामा किया। देर रात टेंट के मजदूर से कहासुनी के बाद गुरुवार सुबह विवाद बढ़ गया, जब टेंट मालिक जुन्नू ने मामले की जानकारी ली। इस पर बारात पक्ष के 15–20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया और टेंट का सामान भी तोड़फोड़ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।।