विदिशा नगर: ग्राम कोलुआ जागीर में रहने वाली 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला छत से गिरकर हुई घायल रेफर कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती...
ग्राम कोलुआ जागीर में रहने वाली 76 वर्षीय प्यारी बाई कोरी घर के नजदीक रिश्तेदार के घर पर छत पर मौजूद थी। अचानक वह छत से नीचे जा गिरी, जिससे उन्हें कई जगहों पर चोट आई है। परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें ग्यारसपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में उनका इलाज प्रारंभ हुआ।