सहारनपुर: सहारनपुर में विकास की बयार, महापौर ने विनय नगर में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे वार्ड संख्या 48 के विनय नगर में नमो पार्क के निकट सीसी सड़क, नाली निर्माण कार्य का पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। सड़क व नाली निर्माण पर करीब साढे़ 12 लाख रुपये की लागत आयेगी। महापौर डॉ. अजय कुमार विनय नगर पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत किया।