नवाबगंज: बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर 16 घंटे बाद यातायात सामान्य, गैस रिसाव के कारण दूसरे रास्तों से निकाले गए वाहन
बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर 18 टन एलपीजी से भरे एक टैंकर से गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। मथुरा से नेपाल जा रहे इस टैंकर में कोतवाली नगर क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास रिसाव शुरू हुआ, जिससे हाईवे पर यातायात लगभग 16 घंटे तक बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।