लखीसराय: शहर के नया बाजार भाजपा प्रधान कार्यालय परिसर में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित डिप्टी सीएम रहे मौजूद।
लखीसराय जिला कार्य समिति की विस्तारित बैठक जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व सभी मंडल में विस्तारित बैठक 15 अगस्त से पहले किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।