अनूपपुर: फुनगा चौकी क्षेत्र में पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, गिरफ्तार
अनूपपुर। फुनगा चौकी क्षेत्र के ग्राम पयारी-1 में शनिवार सुबह चरित्र संदेह के चलते पति मायाराम चौधरी ने पत्नी मुनिया बाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते और एसडीओपी आरती शाक्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।